फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नया जाल...अब विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, फंस रहे बेरोजगार; सतर्क कर देंगे ये मामले

Wed, 14 Jan 2026 06:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के अब नए हथकंडे अपनाने लगे हैं। ट्रेवल एजेंसी खोलने और सोशल मीडिया पर विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी की जा रही है। पुलिस ने अब अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने अपनाया नया हथकंडा। - फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cyber Crime News: शहर से लेकर चट्टी चौराहे पर ट्रेवल एजेंसी और सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का विज्ञापन दिखाकर ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ठग रोज नए-नए पैतरे बदलकर बेरोजगार व भोले भाले युवकों से ठगी कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षो में जिले के आठ थानों में लगभघ 12 प्राथमिकी दर्ज है। 

विज्ञापन


अब तक किसी मामले में सजा नहीं हुई है। मामलों की विवेचना चल रही है। सही नाम पता व मोबाइल नंबर बंद होने के कारण विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ पाते हैं। पीड़ितों से अक्सर कर्मचारियों बातचीत करते हैं। अब तक पांच कर्मचारी गिरफ्तार हुए है, जो जमानत पर बाहर है। सबसे अधिक मामले सदर कोतवाली, रसड़ा, नगरा, भीमपुरा, उभांव, सिकंदपुर, बांसडीह व बैरिया थाना में दर्ज है।

Trending Videos

पढ़ें ये मामले

केस 01 : बिहार के बक्सर थाना मुंफ़सिल बक्सर के तुर्क चकिया गांव निवासी रितेश कुमार, राम दुलार व गुलाब चंद्र राम ने डीएम को पत्रक देकर आरोप लगाया कि पप्पू पाण्डेय विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आकर दो जून 2025 को खाते में 40 हजार रुपया भेजा। 10 हजार नगद कैश दिया।

हमारा इंटरव्यू जूमिंग के माध्यम से कराने के बाद रसिया जाने के लिये कहा। मोबाईल पर हवाई जहाज का टिकट भी भेजा गया। जाने के डेट के दो दिन पूर्व फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था, हेड ऑफिस पर गया वहां पर भी बंद मिला। पता चला कि पप्पू पांडेय ने षडयंत्र करके बेरोजगार नौजवान को विदेश भेजने के नाम पर लूटते हैं।

केस 02 : शहर के कासिम बाजार में नवंबर 2024 में विदेश भेजने का कार्यालय खोलकर कई प्रदेश के बेरोजगार युवकों को बुलाते पैसा लेने के बाद हवाई जहाज का टिकट देते थे। एक दिन अचानक कार्यालय बंद कर कर्मचारी भाग गए। बिहार, झारखंड सहित कई प्रदेश व जिला के करीब 150 से 200 बेरोजगार युवकों ने हंगामा कर दिया। देवरिया के महुआडीह थाना हेतिमपुर मठिया निवासी संजीव गुप्ता ने दी तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। दो कर्मचारियों को पकड़ा।

केस 03 : भीमपुरा थाना में जनवरी 2024 में विदेश भेजने के नाम पर 2.25 लाख रुपये की ठगी के मामले में गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कठउत निवासी सत्यप्रकाश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने अच्छेलाल निवासी बेल्थरारोड पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

बताया कि अच्छे लाल से एक बार मुलकात होने पर उसने बेरोजगार युवकों को शिक्षण व प्रशिक्षण देकर विदेश में नौकरी दिलवाने की बात कही। बिल्थरारोड के चौकिया मोड़ पर स्थित अपने सरस्वती शिक्षा व प्रशिक्षण सेवा संस्थान कार्यालय पर ले गया। उसके कहने पर पांच व्यक्तियों को विदेश भेजने के लिए कागजात के साथ ही 2.25 लाख रुपये दे दिया। कई माह तक विदेश न भेजने पर पैसा वापस मांगने पर धमकी देने लगा।

केस 04 : शहर के निरालानगर निवासी सत्यप्रकाश पांडेय ने तहरीर दी कि पुत्र व उसके एक मित्र ने वर्ष 2021 में संयुक्त रूप से पार्टनरशिप में कैलिब्ररी कन्सल्टटेंसी कंपनी बनाई थी। इसका उद्देश्य बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना था। उसने अपने को वे टू अन्ब्रड कंपनी का ऑनर बताते हुए वीजा एवं नौकरी दिलाने का वादा कर पैसे लिए।

कूटरचित दस्तावेज व न्यूजीलैंड का वीजा दिया। आठ माह बीत जाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अनुराग सिंह निवासी को कबीरनगर दुर्गाकुंड वाराणसी को माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विदेश भेजने व नौकरी दिलाने का अगर कोई झांसा देता है तो बच कर रहे। उसकी जानकारी पुलिस को दे या अच्छी तरह से उसके बारे में जानकारी करे। धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है। पूर्व के दर्ज मामले में विवेचना चल रही है। सही नाम व पता न होने के कारण परेशानी होती है। - कृपाशंकर, एएसपी दक्षिणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें