फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब नहीं टूटेंगी नई सड़कें, पहले बिछेगी जल पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन समिति की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि पहले सड़क का निर्माण कराया जाए और बाद में उसे खोदकर पानी की पाइपलाइन डाली जाए। जहां भी सड़क निर्माण की योजना हो, वहां पहले जल निगम से समन्वय स्थापित किया जाए और आपसी चर्चा के बाद ही कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं सड़क में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डाली गई है, तो वहां तत्काल गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराया जाए। जहां सड़क निर्माण प्रस्तावित नहीं है, वहां पहले पाइपलाइन बिछाई जाए। साथ ही जिन स्थानों पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि जमा हो चुकी है, वहां तुरंत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। यदि विद्युत विभाग धनराशि लेने के बाद भी कनेक्शन नहीं देता है, तो शासन को जिलाधिकारी की ओर से पत्र भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। रसड़ा–कासिमाबाद मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने में आ रही रुकावट को लेकर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्देश दिए गए कि वे उपलब्ध संसाधनों के साथ सहयोग करते हुए पाइपलाइन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। साथ ही विद्युत विभाग के एस्टीमेट की धनराशि वर्ष 2024 में जल निगम को दोबारा उपलब्ध करा दी गई है, इसके बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र कार्य शुरू कराया जाए, अन्यथा शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सिंचाई खंड नहर से संबंधित एनओसी के मामले में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर तत्काल एनओसी प्राप्त की जाए, ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों में कोई बाधा न रहे। सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें