फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समर कैंप में नई खोज, खेल-खेल में सीखेंगे माध्यमिक विद्यालयों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। ग्रीष्मावकाश में सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक नई खोज, खेल-खेल में सीखने के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना, विद्यार्थियों में टीम वर्ग, सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना, ग्रीष्मावकाश में खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास करना समर कैंप के आयोजन का उद्देश्य होगा।
विज्ञापन

इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है। समर कैंप के पर्यवेक्षण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समर कैंप में प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। विद्यार्थियों के अभिभावकों से 16 मई से पूर्व लिखित सहमति प्राप्त करनी होगी। विद्यार्थियों की संख्या यदि सौ से कम है तो प्रधानाचार्य के अतिरिक्त एक शिक्षक, यदि विद्यार्थियों की संख्या सौ से अधिक है तो प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षकों को विद्यालय में रोका जाएगा। कैंप के विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए एनसीसी, स्काउट गाइड, स्वंयसेवी संगठनों एवं स्थानीय कलाकारों , खिलाड़ियों , साहित्यकारों का सहयोग लिया जायेएगा। प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय स्तर पर समर कैंप के उद्देश्य, उपलब्ध सामग्री, जनसामान्य की सहभागिता, शिक्षकों के साथ बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज कर समर कैंप के आयोजन के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें