फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैंक खाता का पासबुक व एटीएम दूसरे को कभी न दें; खाते से पांच माह में 2.25 करोड़ रुपये निकाले

Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पहले झांसे में लिया और फिर बैंक अकाउंट खुलवाया उसके बाद खाते से पांच माह में लगभग 2.25 करोड़ रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत की और साइबर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसे में लेकर बैंक एकाउंट खुलवाकर वित्तीय धोखाधड़ी कर खाते से करीब 2.25 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करने वाले अभियुक्त को साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सदर कोतवाली के रामपुर महावल निवासी बृजेश यादव ने साइबर थाना में 14 मई को तहरीर दी कि मेरी बहन की शादी बृजेश कुमार यादव उर्फ जसवंत निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई जिला दुर्ग के साथ तय हुई थी। सगाई हो गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान बृजेश कुमार ने कहा कि मेरा कुछ पैसा फंसा हुआ है, जिसको निकालना है। अपने झांसे में लेकर आईसीआईसीआई बैंक बक्सर, एचडीएफसी बैंक स्टेशन बलिया, एक्सिस बैंक टीडी काॅलेज पर मेरे नाम से खाता खोलवा दिया। आईसीआईसीआई बैंक का खाता वर्ष 2023 में खुलवाया तथा चेक बुक एटीएम अपने पास रख लिया।

कुछ दिनों बाद शक होने पर बक्सर के आईसीआईसीआई बैंक का इस्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें चार से पांच महीनों में करीब 2.25 करोड़ रुपये का लेन देन हुआ था, जिसकी उसको जानकारी मुझे नहीं थी। 14 मई को बृजेश अपनी रिश्तेदारी थाना सहतवार क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन


सहयोगियों के साथ उसे पकड़ कर पुलिस को सौपा। साबर थाना प्रभारी अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लोगों को इस तरह के बहकावे में आने से बचना चाहिए। बैंक खाता का पासबुक व एटीएम दूसरे को कभी न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें