फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूसरे से बातचीत करने पर भतीजे ने रॉड से चाची की कर दी थी हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
नगरा कस्बा के ​क्लीनिक संचालिका की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बलिया। नगरा थाना के गड़वार मोड़ पर क्लीनिक का संचालन करने वाली कंचन भारती (35) की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी ने कंचन को एक व्यक्ति से बातचीत करते देख लिया था। इसी को लेकर चाची से कहासुनी होने के बाद उसने लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाची कंचन के साथ उसके संबंध थे। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हो गई थी। करीब एक माह पहले घरवालों ने दोनों को समझाया भी था। मंगलवार को वह चाची को क्लीनिक पर छोड़ बाजार चला गया। कुछ देर बाद क्लीनिक लौटने पर उसने कमरे में कंचन को एक व्यक्ति से बातचीत करते देखा।
विज्ञापन

इसको लेकर जब उसने चाची से सवाल किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच पहले मौजूद व्यक्ति निकल गया। उसके बाद आरोपी ने गुस्से में क्लीनिक में रखी लोहे की रॉड उठाई और चाची के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से कंचन की मौत हो गई। वारदात के बाद वह रॉड छोड़कर चाचा की बाइक से भाग गया।
डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य : हत्या की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल देर रात मौके पर पहुंचे थे। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल होकर झाड़ियों में छिपना ही आरोपी की गिरफ्तारी का कारण बना। पुलिस ने लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें