फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नेपाल त्रासदी में रसड़ा की उषा देवी का शव मिला, राहुल अब भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और सैलाब की त्रासदी में लापता रसड़ा के पुरानी मस्जिद निवासी पन्ना लाल चौरसिया की 54 वर्षीय पत्नी उषा देवी का शव घटना के छठवें दिन सोमवार को मिला। नेपाल सेना की रेस्क्यू टीम ने नुवाकोट से करीब 130 किलोमीटर दूर चितवन के नवल परासी गांव में मलबे में दबा शव बरामद किया। वहीं, पन्ना लाल के 18 वर्षीय पुत्र राहुल चौरसिया की तलाश अभी जारी है। रसड़ा में रह रहे पन्ना लाल के छोटे भाई अशोक चौरसिया की पुत्री दीक्षा चौरसिया और उनके पति समीर को जैसे ही मोबाइल पर उषा देवी का शव मिलने की सूचना मिली, परिवार में मातम छा गया। पन्ना लाल के रिश्तेदार समीर कुमार ने बताया कि नेपाल सेना की टीम राहुल चौरसिया की भी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उषा देवी का शव उनके स्वजन को नहीं सौंपा गया और सेना ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पन्ना लाल चौरसिया और उनके भाई अशोक करीब 40 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में नेपाल चले गए थे। दोनों त्रिशूली, नुवाकोट में बस गए और वहीं थोक व फुटकर कपड़े का कारोबार करने लगे। 26 अगस्त को नेपाल में आए विनाशकारी सैलाब ने पन्ना लाल के परिवार पर कहर बरपा दिया। सैलाब में उनकी पत्नी और पुत्र लापता हो गए, वहीं उनका कारोबार भी पूरी तरह तबाह हो गया। बेटे राहुल के सकुशल मिलने की उम्मीद में परिवार की निगाहें अब नेपाल सेना के रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें