फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने सोनपा को हराकर जमाया शील्ड पर कब्जा

विज्ञापन
मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान खिलाड़? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। बलिया फुटबॉल एसोसिएशन मनियर के तत्वावधान में मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को काठमांडू नेपाल व सोनपा बक्सर के बीच खेला गया। जिसमें काठमांडू नेपाल की टीम 2-1 से विजयी होकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैच का उद्घाटन बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव उपाध्याय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कीक मारकर किया। इसके बाद राष्ट्र गान भी गाया गया।
विज्ञापन

वहीं हाफ टाइम के बाद बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद नीरज शेखर भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। मैच के दौरान हाफ टाइम से पहले व हाफ टाइम के बाद काठमांडू नेपाल टीम के अर्जुन ने दो गोल मार कर शील्ड पर कब्जा जमाने के लिए बढत बनाए रखा। वहीं गोल उतारने के चक्कर में मैच के निर्धारित समय तक सोनपा बक्सर बिहार के खिलाडी लियोनेल ने एक गोल मारा और इससे ही सन्तोष करना पडा। इस तरह से काठमांडू नेपाल की टीम 2-1 से विजयी होकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने विजेता टीम के कप्तान सुधीर चंद को अपने हाथों से जीत के शिल्ड के साथ साथ नगद 11 हजार रुपये व उपविजेता टीम के कैप्टन विवेक कुमार को शील्ड के साथ 5100 रुपये इनाम प्रदान किया। वहीं मैच के दौरान गोल्डेन शूट मारने वाले बक्सर बिहार के खिलाडी़ विवेक कुमार को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में जमाल अख्तर, विरेंद्र सिंह अकेला, नसीरुल्लाह, अनिल कुमार रहे। उद्घोषक में राजू सिंह, तनवीर अहमद, नीरज मिश्रा रहे। सत्यदेव सिंह ने सबको माला पहना कर स्वागत किया। मैच के सचिव नसीरुल्लाह भाई व आयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने सभी आभार जताया। इस मौके पर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्रीनिवास मिश्र, सुरेन्द्र पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति कुंवर विजय सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, सच्चिदानंद तिवारी, भीम गुप्ता, पवन कुमार सिंह, मुनी सिंह, मुन्ना उपाध्याय, चुल्ली उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

सोनपा बक्सर बिहार की टीम के खिलाड़ी में सिल्टन, विश्वजीत, क्रिस, लिमर, नसीम, विवेक, रवि, किमा, लिओनील, रोबीन्सन सोनाथोयी, आदि रहे । वहीं काठमांडू नेपाल के टीम के खिलाड़ी शंकर, चेतन, सागर चौधरी, सुधीर चन्द, कमल चौधरी, बैकहम, जीवन, प्रताप, अभिषेक, अर्जुन, गोपी राणा, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें