फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जलजीवन मिशन में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर 10 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह नगर पंचायत में जल जीवन मिशन (अमृत-2 कार्यक्रम) के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतना कार्यदायी संस्था को भारी पड़ा। जल निगम के अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल, आजमगढ़ ने कार्यदायी संस्था अन्नपूर्णा कंस्ट्रक्शन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पेयजल प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगातार हो रही देरी को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू ने 5 अप्रैल को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। योजना के तहत निर्माण कार्य और पानी की टंकी का संचालन करने की अंतिम समय सीमा 7 दिसंबर 2025 तय की गई थी लेकिन कंपनी इस डेडलाइन से काफी पीछे चल रही है। नगर के कई इलाकों में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है। अधीक्षण अभियंता ने जुर्माना लगाने के साथ ही फर्म को अंतिम चेतावनी देते हुए परियोजना को हर हाल में 7 सितंबर तक काम पूरा करने की नई डेडलान दी है।
इस लापरवाही का खामियाजा बांसडीह नगर क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी भुगत रही है। नगर में पिछले दो वर्षों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। तहसील, कोतवाली, बैंक और प्रमुख व्यावसायिक संस्थानों के चलते यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें