फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषणमुक्त अभियान में नहीं बरतें लापरवाही

Thu, 07 Sep 2017 10:19 PM IST
ballia
विज्ञापन
कुपोषण की समीक्षा बैठक मेंेे जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरूवार को कलेक्टेट सभागार में पोषण समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 82 गांवों में लगाये गये 41 अधिकारी 16 सितम्बर से गांवों में जाकर कुपोषणमुक्त कराने के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण करें। ग्रामीणों को कुपोषण के लक्षण व उससे बचाव के तरीकों के बारे में बताकर जागरूक करेंगे। चेताया कि कुपोषणमुक्त कराने के इस अभियान में लापरवाही पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में जाकर यह देखेंगे कि पोषाहार का वितरण, आयरन की गोली देने से लेकर अन्य कुपोषण को दूर करने के जरूरी उपाय हो रहे हैं या नहीं। अगर किसी कर्मी की लापरवाही की शिकायत मिले तो उसे भी गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को अवगत करायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी 41 अधिकारियों को उनके गांवों में कुपोषण की स्थिति की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी भी दी कि शइस अभियान में थोड़ी भी लापरवाही अक्षम्य होगी। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, सीआरओ त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा, डीएसटीओ बब्बन मौर्य, प्रभारी डीपीओ मालती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें