बलिया। जिले में 21 जून को होने वाली नीट के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 3283 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले में नीट परीक्षा के नकलविहीन आयोजन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस की व्यवस्था होगी।
परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक पाली में होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और साफ-सफाई की सुविधा होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के लिए क्लॉक रूम बनाए जाएंगे। वहां उनके बैग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराए जाएंगे। केंद्रों के बाहर चेतावनी बैनर लगाए जाएंगे। इन पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होने की सूचना होगी। प्रत्येक केंद्र पर केवल एक प्रवेश द्वार होगा। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद