फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज हत्याकांड ः मांगी एक सदस्य को नौकरी

Sat, 08 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड में बीते दिनों हुए नीरज हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी  का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में शनिवार को  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच एडीएम खेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिसमें  उन्होंने मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी के सहित आर्थिक मदद की  मांग की। पत्रक में पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि बेल्थरारोड में बीते दिनों हुए नीरज की हत्या से पहले यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लिया होता तो नीरज की हत्या नहीं होती।

कहा है कि नीरज के दोस्त द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस मूक-बधिर बनी रही। इस  मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को  सरकारी नौकरी, 25 लाख आर्थिक सहायता, आवास, पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से
विज्ञापन


निर्दोष गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा करने के साथ ही हत्यारों को  तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर विधायक  उपेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू, मनोज श्रीवास्तव, अनूप चौबे, जितेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें