नगर पालिका परिषद के सभासदों ने शनिवार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पत्र डीएम मुरली मनोहर लाल को सौंपा। इसमें राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को आवास वापस देने की मांग की।
पत्र में कहा है कि उक्त आवास से समाजवादी चिंतक पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यादें जुड़ी हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चंद्रशेखर के सम्मान में उनके बेटे नीरज शेखर को राज्यसभा भेजा है।
पत्र में यह भी कहा है कि जनपद भारत और लोकतंत्र की स्थापना में अहम स्थान रखता है। जिले की महत्ता को देखते हुए भी आवास नीरज को मिलना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया है कि राज्यसभा सांसद को उक्त आवास ही आवंटित कराया जाए। इस मौके पर संतोष वर्मा, पल्लू जायसवाल, सत्येंद्र पाठक, अजीत कुमार वर्मा, शकील, ददन यादव, अजय सिंह, ब्रजेश सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।