फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर भी दर्ज हुआ एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शिवपुर कपूर दियर लेखपाल के द्वारा मंगलवार को सेमरिया निवासी अजीत तिवारी के खिलाफ मुकदमा कराने के बाद देर शाम बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह की पहल पर लेखपाल सतीश यादव के खिलाफ भी अजीत तिवारी की तहरीर पर मारपीट करने, गाली गलौज आदि का एनसीआर दोकटी थाने में पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर के लेखपाल सतीश यादव ने सेमरिया निवासी अजीत तिवारी पर ड्रोन सर्वे में बाधा पहुंचाने, अभिलेख नष्ट करने का मामला दोकटी थाने में दर्ज कराया था। जबकि अजीत तिवारी ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा जमीन का पट्टा करने के एवज में पैसे की मांग की जा रही थी। इसका विरोध करने पर लेखपाल ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें