नेवल यूनिट बीएचयू वाराणसी के एनसीसी कैडेट नौका अभियान के तहत सोमवार को महावीर घाट पहुंचे। नेवल यूनिट द्वारा चलाए जा रहे 12 दिवसीय नौका प्रशिक्षण के तहत उनका अंतिम पड़ाव बलिया में था।
उनके महावीर घाट पर पहुंचते ही एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर बीएस ठाकर के नेतृत्व में एनसीसी अधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
यह अभियान वाराणसी ग्रुप मुख्यालय अ के तत्वावधान में 29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक बारह दिवसीय प्रशिक्षण के रुप में चलाया गया। जिसमें सात यूपी नेवल यूनिट एनसीसी बीएचयू वाराणसी द्वारा आयोजित की गई।
यह अभियान 29 अक्तूबर को इलाहाबाद से नौका से चलकर बलिया पहुंचा। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए गु्रप कमांडर ब्रिगेडियर बीएस ठाकुर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहसिक कार्यों के प्रति उत्साह पैदा करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता पैदा करना व गंगा स्वच्छता अभियान से आमजन को जागरूक करना है।
इस अभियान दल में कमांडिंग आफिसर राजेश कौशिक, छह पीआई स्टाफ, 10 सिविल स्टाफ, तीन यूपी जल पुलिस एवं 20 कैडेट शामिल हुए थे। दल का भव्य स्वागत महावीर घाट पर 90 एवं 93 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर के साथ ग्रुप कमांडर बीएस ठाकुर के द्वारा किया गया।