फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के लिए भी हुई खरीददारी

Mon, 09 Nov 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों का पर्व दीपावली के मद्देनजर नगर में लोगों की भीड़ अधिक रही। लोगों ने बढ़-चढ़कर पटाखे, लक्ष्मी गणेश प्रतिमा, मोमबती तथा मिट्टी के दीपक और अन्य मिट्टी के बर्तनों की खरीददारी की।
विज्ञापन


महिलाओं ने दीपावली के पर्व के लाई, चिउडा और मिष्ठान आदि की भी खरीददारी की। इससे नगर का बाजार देररात तक गुलजार रहा। वहीं सजावटी सामान के दूकानों पर भी खरीददारों कीे भीड़ लगी रही।

वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए विभिन्न थानों के पुलिस के साथ ही पुलिस लाइन की पुलिस भी चौराहों पर तैनात रही। चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय, सदानंद यादव सहित अन्य चौकी प्रभारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन


पर्व पर लोगों ने विभिन्न सामानों की खरीददारी की। खास तौर पर बर्तन और इलेक्ट्रानिक सामानों की दूकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व के दौरान आकर्षक छूट और दीवाली आफर की धूम मची है।

आफर की ओर आकर्षित होकर ग्राहक सामान खरीद रहे है। दीप पर्व के मद्देनजर आवश्यक विद्युत झालरों की बिक्री जोरों पर है। बाजार में टिमटिमाते तारों की तरह रोशनी देने वाले रंग-बिरंगी चाइनीज झालरों की भरमार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें