फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्नी पर लगाया हत्या की सुपारी देने का आरोप, नामजद 3 में से दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 10:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ठाकुर अनूप सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर अनूप सिंह ने पत्नी विभा सिंह के खिलाफ सुपारी देकर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सुखपुरा पुलिस ने इस मामले में सोमवार रात उनकी पत्नी के अलावा दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा नेता का पत्नी से कोर्ट में तलाक का मामला भी चल रहा है।

विज्ञापन


ठाकुर अनूप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में  कहा है कि मेरी पत्नी विभा सिंह सुपारी देकर अपराधियों से मेरी हत्या कराने की साजिश रच रही है, ताकि वह मेरी संपत्ति की वारिस बन सके। जिन लोगों को सुपारी देकर मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, उनमें छोटे सिंह उर्फ सतीश सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह थाना सहतवार, अख्तर अंसारी पुत्र सैफुद्दीन अंसारी ग्राम मुड़िआरी थाना मनियर एवं एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नामजद आरोपी छोटे सिंह व अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। सुखपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा नेता अनूप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों  को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें