फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र करेगा तरक्की : नीरज

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक को सम्मानित करते राज्य सभा सांसद नीरज शेखर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के पुस्तकालय के लिए पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने पुस्तकें वितरित कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांसद शेखर की ओर से सांसद निधि से कुल 108 शैक्षिक संस्थाओं के पुस्तकालय संवर्धन की व्यवस्था की गई है। इसमें 60 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 40 माध्यमिक विद्यालय व आठ डिग्री कॉलेज हैं। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद शेखर ने कहा कि जिले के शैक्षिक विकास में मेरा यह एक प्रयास विद्यालयों के पुस्तकालय संवर्धन हैं। कहा कि शिक्षकों का यह दायित्व है कि छात्र छात्राओं को श्रेष्ठ नागरिक के रुप में विकसित करें। आज के परिवेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध का अभाव है और हमें ऐसा वातावरण बनाना है कि शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र तरक्की के पथ पर अग्रसर हो। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, बीएसए सुभाष गुप्ता, पीडी डीएन दुबे, प्रफुल्ल कुमार, नागेंद्र पांडेय, रवि राय, कृष्ण बिहारी राय, संजय सिंह, अरविंद राय, कुमुद श्रीवास्तव, राधेश्याम पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अलका पांडेय, जुबेर सोनू आदि रहे। संचालन प्रधानाचार्य अतुल तिवारी व संजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें