घोघा/ बेरुआरबारी। युवा कल्याण विभाग की ओर विधानसभा बांसडीह में मंगलवार को विधायक खेलकूद स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें कबड्डी, वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कला कौशल का प्रदर्शन किया। कबड्डी सब जूनियर बालिका वर्ग और सीनियर बालक वर्ग में नारायणपुर की टीम विजेता रही।
विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका वर्ग सब जूनियर में 800 मीटर दौड़ में पायल अव्वल रहीं। बालक वर्ग जूनियर वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में पंकज गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग सीनियर वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में रोशनी अव्वल रहीं। बालक वर्ग सब जूनियर की आठ सौ मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में मुनेंद्र चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को ब्लाॅक प्रमुख बेरुआरबारी चंद्रभूषण सिंह भोला, अभिजीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव,बीडीओ शैलेष मुरारी ने अतिथियों काे सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका अभिषेक कुमार, सरोज यादव, यश राज, पंकज गुप्ता ने निभाई। संचालन मंटू कुमार साहनी ने किया।
शरद कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह आदि रहे।