फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जन्म-मृत्यु पटल प्रभारी को नपा अध्यक्ष ने बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सभासदों का आंदोलन समाप्त होने के बाद नपा अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के पटल का प्रभार अभिनव कुमार को सौंप दिया है। इसके पूर्व यह पटल अजय कुमार खरवार के पास था।
विज्ञापन

इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश भारती को पटल प्रभारी के सहायक के रूप में नियुक्त किया। साथ ही जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्रों से संबंधित आवेदनों की जांच के लिए सफाई व खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। ईओ सुभाष कुमार को जारी आदेश में नपा अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और नए पटल प्रभारी को यूजर आईडी और पासवर्ड भी तत्काल उपलब्ध करा दें। पटल से संबंधित पूर्व के सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। पत्र में अध्यक्ष ने उल्लेख है कि इस बावत प्रयोग किए जाने वाले यूजर आईडी के पासवर्ड को तत्काल बदलने के साथ नगर पालिका का एक सीओजी नंबर इस कार्य के लिए प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें