फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण ने पकड़ी गति, 60 फीसदी पूरा हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से निजात के लिए शहर में विकास भवन से एनसीसी तिराहे तक कराया जा रहे नाले के निर्माण ने गति पकड़ ली है। विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि 60 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। चुनाव के बाद गति और तेज की जाएगी। जलद ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। नाला निर्माण के बाद जलभ्राव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मानसून के दिनों में डीएम कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कारागार, पुलिस लाइन, आवास विकास कॉलोनी, कल्पना कॉलोनी, श्रीराम विहार कॉलोनी, काजीपुरा सहित दर्जनों कालोनियां बरसात के पानी से भर जाती हैं। इससे निजात के लिए पावर हाउस स्थित कटहल नाला से कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा नहीं होने से पिछले बरसात में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। विभाग का दावा है कि नाला का निर्माण 60 फीसद पूरा कर लिया गया है। काम की गति तेज है। चुनाव के बाद इसमें और तेजी आएगी। नाले का निर्माण पूरा होने के बाद डीएम कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कारागार, पुलिस लाइन, आवास विकास कॉलोनी, कल्पना कॉलोनी, श्रीराम विहार कॉलोनी, काजीपुरा सहित दर्जनों कालोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
कई वर्षों से पानी का दंश झेल रहे कालोनी के लोग
बलिया। विगत कई वर्षों से श्रीराम बिहार कालोनी के 100 घर, कल्पना कालोनी के 200 घर, आवास विकास कालोनी के 1000 घर, विवेकानंद कालोनी के 100 घर, रामदहिनपुरम कालोनी के 500 घर, जेल कालोनी के 50 घर, पुलिस लाइन में करीब 300 आवास व टैगोरनगर के करीब 20 से 25 घर जल निकासी की समस्या का सामना कर रहे है।
विज्ञापन

नाले का निर्माण कार्य करना इतना आसान नहीं था। फिर भी 60 फीसदी तक कार्य पूरा कर लिया गया है। चुनाव के बाद इसमें और तेजी आएगी। निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- संजीव सिंह, एक्सईएन, निर्माण खंड, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें