इंदरपुर। नगरा बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ने सड़क के बगल में स्थित नाले तक हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने का कार्य शुरू कर दिया।
इसके पूर्व नगर पंचायत की ओर से दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए चेताया गया था। तहसीलदार राजेश यादव व अधिशासी अधिकारी त्रिभुवन नारायण मिश्रा के साथ थाना पुलिस अतिक्रमण हटवाने में लगी रही। सड़क के किनारे नाली से आगे लगे टिनशेड, दुकानदारों का सामान हटाया गया। शांति समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था।
अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप
इंदरपुर। नगरा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानदारों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मचारियों ने अपने परिचित लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया। पुस्तक कारोबारी जितेंद्र यादव ने इसकी जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ईओ टीएन मिश्र ने कहा कि अतिक्रमण सबका हटेगा किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।