फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चने का सत्तू बढ़ाएगा किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। अब भारत से सत्तू का निर्यात खाड़ी के देश ओमान, कतर, दुबई सहित यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में शुरू हो गया है। एक जनपद एक प्रोडक्ट कार्यक्रम के क्रम में बलिया में पैदा होने वाले चने के सत्तू को अंतरराष्ट्रीय पहचान सरकार के प्रयास से मिली है। इससे बलिया के किसानों की आय बढ़ेगी और किसान समृद्ध होंगे। भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने बताया कि ऐसे तो चने का उत्पादन नर्मदा, गंगा नदियों के किनारे बहुत अधिक होता है। इसकी खेती सरल और परंपरागत तरीके से होती है। इसलिए किसानों के लिए भी चना का खेती करना आसान है। चने की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए हर ब्लॉक पर कृषि विभाग अधिकारियों को भेजेगा जो किसानों को चने की खेती करने के लिए प्रेरित करेंगे। उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को टिप्स भी देंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश भिजवा दिया है। चने के सत्तू का अभियान सफल रहा तो यहां के किसानों का कायाकल्प हो जाएगा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जौ को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रयास होगा की जौ का भी निर्यात हो। श्री अन्न की खेती के साथ आर्गेनिक खेती करने, देसी गाय पालने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें