फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अतिक्रमणकारियों पर नपा का गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाकर जिला अस्पताल मार्ग और टीडी कॉलेज चौराहा पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर अवैध तरीके से किए गए निर्माण को भी हटा दिया गया। वहीं नगर पालिका के बुलडोजर ने कई स्थानों पर जमकर तोड़फोड किया। कई घरों के सामने नाले पर रखे गए स्लैप भी तोड़ दिया गया। इस दौरान 12500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से तोड़फोड़ किए जाने कई जगहों पर लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चला रही है। नगर पालिका के अतिक्रमण अभियान को जहां एक ओर लोग सराह रहे हैं। वहीं, कुुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमणरोधी अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर केएनए अमरनाथ, सफाई निरीक्षक अहमद नदीम, प्रमोद सिंह, रितेश गिरी, अभिनव कुमार, भारतभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें