नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम में विद्या भारती के तत्वावधान में बलिया संकुल द्वारा आयोजित दो दिवसीय ज्ञान-विज्ञान मेले का समापन सोमवार को हो गया इसमें शिशु वर्ग के संस्कृति ज्ञानप्रश्न मंच, विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच व विज्ञान प्रदर्शनी में नागाजी मठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
13 विद्यालयों के कुल 263 प्रतिभागियों ने अपने-अपने विज्ञान माडल के साथ प्रतिभाग किया। समापन समारोह के अवसर पर सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश निरीक्षक गोरक्ष प्रांत प्रेमधर पांडेय ने कहा कि सच्ची शिक्षा मानसिक आनंद देने के साथ-साथ ही मानव चरित्र को ऊंचा उठाने की अमूल्य सामग्री प्रदान करती है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार तिवारी ने कहाकि जीवन का लक्ष्य और शिक्षा का लक्ष्य अलग-अलग नहीं होते। इस दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक माडल प्रस्तुत किए।
छात्रों के माडल को देखकर अतिथियों ने खूब सराहा। इस मौके बद्री प्रसाद कश्यप, प्रशांत, धनंजय पांडेय, शैलेश पांडेय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य बजरंग प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।