भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर परमवीर सिंह के नेतृत्व में गंगा में
तैरकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली टीम सोमवार को जिले के शिवरामपुर
घाट पहुंची।
जहां नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता,
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र व सफाई व खाद्य निरीक्षक सतुंजय कुमार
मिश्र सहित गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।
इस दौरान नगर पालिका के
पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने विंग कमांडर परमवीर सिंह व उनके सहयोगी
हरी और नरहरी को स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए बधाई दी।
साथ ही
कहा कि इस अभियान से प्रेरणा लेकर जिले की जनता को स्वच्छ भारत मिशन में
सहयोग देना चाहिए। जिससे जनपद भी स्वच्छ बन सके।
विंग कमांडर ने बलिया से
तैरकर आगे की यात्रा प्रारंभ करने से पहले लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य लोगों
का अभार व्यक्त किया और कहा कि स्वच्छता केवल सरकार और संस्था का दायित्व
नहीं है।