फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतसर में गरजेंगे ऩड्डा, सिंकदरपुर में राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में शामिल बलिया जनपद के चुनावी माहौल में मंगलवार से गर्माहट आने लगेगी। इसकी शुरुआत भाजपा की जनसभाओं से हो रही है। मंगलवार को फेफना विधानसभा के रतसर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मतदाताओं को साधेंगे, वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिकंदरपुर के वंशीबाजार में मतदाताओं को रिझाएंगे। आगे बैरिया में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की भी सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सिकंदरपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने कार्यक्रम स्थल ज्ञान कुंज एकेडमी वंशीबाजार पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। साथ ही जुटने वाली भीड़ और हेलीपैड के निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, सीओ राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव, देवेंद्र नाथ दुबे आदि लोग उपस्थित रहे। फेफना विधानसभा मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कस्बे में होने वाली जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी उत्साह है। निर्धारित सभा स्थल पर मंच व बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें