बलिया। विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के एक और बांसडीह के दो मतदेय स्थलों पर 1250 से अधिक मतदाता होने के कारण सहायक मतदेय स्थल बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन मिला है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय नागपुर पर मतदेय स्थल अब कंपोजिट विद्यालय नागपुर (पू.) के साथ कंपोजिट विद्यालय नागपुर(द.) पर भी होगा। विधानसभा बांसडीह क्षेत्र के इंटर कालेज रेवती पर मतदेय स्थल इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या-3 के साथ अब कक्ष संख्या-7 में भी होगा। इन दोनों बूथों पर नोनिया छपरा, बाडीगढ़, साईं टोला के मतदाता संबद्ध हैं। इसी प्रकार कन्या कंपोजिट विद्यालय रेवती पर मतदेय स्थल कन्या कं पोजिट विद्यालय रेवती प. के साथ अब कन्या कंपोजिट विद्यालय रेवती द. पर भी होगा। यहां बड़का गढ़, राजा सिंह मुहल्ला के मतदाता संबद्ध हैं।