फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद सुलझी गुत्थी: प्रेमिका को मौसेरे भाई की फटकार गुजरी नगवार, प्रेमी को दिया लोकेशन, उतारा मौत के घाट

Wed, 05 Apr 2023 03:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

रोहित व प्रीतम की मौसी की लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। मौसेरा भाई प्रीतम बहन को रोहित मिश्रा से दूर रहने की सलाह देता था। गुड़िया से इसकी शिकायत रोहित से की थी। घटना के दिन जब प्रीतम मौसी से मिलने पहुंचा तो बहन ने इसकी जानकारी प्रेमी रोहित को दे दी। रोहित एक दर्जन से ऊपर लड़कों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखपुरा थाना के वन बिहार मोड़ के समीप बिहार निवासी युवक की हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अनिश सिंह निवासी परिखरा व अनुज राय निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा पुत्र सुनिल मिश्रा निवासी परिखरा, अवनीश चतुर्वेदी निवासी सरैया व नवीन यादव निवासी आमघाट सहित आधा दर्जन से ऊपर अभी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस घटना का कारण मौसी की लड़की व आरोपी के बीच प्रेम संबंध के बीच में आने का कारण बता रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावधान! फिर डरा रहा कोरोना वायरस: वाराणसी में बढ़ रहे मामले, इन दो शहरों से आने वाले यात्रियों की हो रही जांच

रोहित व प्रीतम की मौसी की लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। मौसेरा भाई प्रीतम बहन को रोहित मिश्रा से दूर रहने की सलाह देता था। गुड़िया से इसकी शिकायत रोहित से की थी। घटना के दिन जब प्रीतम मौसी से मिलने पहुंचा तो बहन ने इसकी जानकारी प्रेमी रोहित को दे दी। रोहित एक दर्जन से ऊपर लड़कों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा था। प्रीतम व उसके दोस्त पर अचानक हाकी, डंडा व राड से हमला बोल दिया। सिर में गम्भीर चोट लगने से प्रीतम की मौत हो गई। वहीं दोस्त नीशु गम्भीर रूप से घायल है।

 

Trending Videos

यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

मौसी व लड़की पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप

मृतक प्रीतम पाठक के बड़े भाई पीयूष पाठक ने मौसी व उनकी लड़की पर भाई की हत्या का साजिश रचने का आरोप लगाया। सीओ सिटी राजेश तिवारी से इसकी शिकायत की। परिजन बुधवार को एसपी से मिलकर नामजद मुकदमा करने की मांग करेंगे। पीयूष ने बताया कि परिखरा निवासी रोहित मिश्रा व मौसी की लड़की के बीच तीन वर्षों से प्रेम सम्बंध है। कुछ माह पूर्व रोहित ने बहन से जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया था। बहन के कहने पर प्रीतम ने रोहित से मोबाइल दिलावाने के साथ दूर रहने की हिदायद दी थी।
यह भी पढ़ें- Varanasi: मार्कंडेय महादेव मंदिर में पैर फिसलने से गंगा में डूबा युवक, भाई ने मचाया शोर, तलाश जारी

विज्ञापन

मृत्यु - फोटो : istock

इसके बाद भी दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते जुलते थे। घटना के दिन मौसी से मिलने के दौरान प्रीतम ने बहन से रोहित से बात न करने व दूर रहने के लिए कहा। रोहित के प्यार में पागल बहन को बुरा लगा। उसने प्रेमी रोहित से शिकायत कर दी। इससे आक्रोशित रोहित अपने दर्जनों साथियों के साथ प्रीतम का इंतजार करने लगा। घर से निकलने पर बहन ने प्रेमी इस बारे में बता दिया। पहले से घात लगाए रोहित ने अचानक हमला बोल दिया। पीयूष ने बताया कि घटना के बाद जिला अस्पताल में मौसी की लड़की बार-बार आरोपी को हम लोगों के बारे में सभी जानकारी दे रही थी। पूछने पर सिम तोड़ दिया। आरोपी सोशल साइट के माध्यम से मौसी की लड़की से सम्पर्क में थे।

सूदखोरी के आरोपी का बेटा है रोहित

असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता आत्महत्या के आरोपी सुनिल मिश्रा का बेटा मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा है। बचपन में पढ़ने में होशियार गलत रास्ते पर चलने लगा। छोटे-छोटे मामले में बरी होने के कारण मनबढ़ हो गया। क्षेत्र में आए दिन छोटे-मोटे विवादों में नाम आने लगा। कुछ माह पूर्व आनन्द नगर में घर के बाहर हुई फायरिंग में भी आरोपी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें