सृष्टि के मामले में मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने विवेचना कर रिपोर्ट 28 जनवरी को पुलिस अधीक्षक को दी थी। रिपोर्ट के अनुसार अपराध से अर्जित धन से सृष्टि राय ने हैबतपुर गांव में करीब 2.845 हेक्टेयर भूमि पर भवन निर्माण कराया है। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सात फरवरी को कार्रवाई की संस्तुति दी।
डीएम के निर्देश पर जिला पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग टीम ने बलिया पहुंचकर भवन कुर्क कर लिया। इसकी कीमत 53 लाख 48 हजार रुपये है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि फ्रॉड गिरोह का सरगना उपेंद्र राय माता, पिता, पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लखनऊ से लेकर अन्य राज्यों और जनपद के लोगों को ठगता था। इसके गिरोह की सदस्य सृष्टि राय ने अवैध धन से अचल संपत्ति अर्जित की है।