फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेरे बेटे को प्रताड़ित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी विशाल गुप्ता के सरयू नदी में कूद कर जान देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की मां अंजू गुप्ता ने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि एक युवती के भागने के मामले में झूठा आरोप लगाकर बिल्थरारोड में मेरे लड़के को पीटा गया था। इसके बाद से मेरा पुत्र विशाल डिप्रेशन में चला गया और नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मां ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विशाल ने इस्टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट

मालीपुर निवासी युवक विशाल गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा है कि न ही मैं लड़की लेकर भागा हूं और न ही उसके बारे में कोई जानकारी है। नोट में उसने एक महिला सहित चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जबरदस्ती फंसाने की वजह से मैं डिप्रेशन में आ गया हूं। हम लड़की को छिपाए रहते तो डिप्रेशन में क्यों जाते और आत्महत्या करने पर मजबूर क्यों होते। युवक ने यह भी लिखा है कि मेरे न रहने के बाद इन सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

घर से भागी युवती और विशाल के बीच हुई बातचीत का आॅडियो वायरल

जिस युवती को भगाने का आरोप विशाल पर लगाया जा रहा था, उसके व विशाल के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल ऑडियो में विशाल युवती से कह रहा है कि अपनी मां को समझाओ कि मैं तुम्हें लेकर नहीं भागा हूं। तू अच्छा कइलू ह भाग के। इसके बाद युवती कह रही है तोहके केहू कुछ कहत बा। फिर विशाल ने कहा कि हम हाथ में सल्फास लेकर घूम रहे हैं। यदि मेरे साथ कुछ हुआ तो हम खा कर जान दे देंगे।
विज्ञापन

नदी में छलांग लगाने से पूर्व भी बनाया वीडियो
माता-पिता के इकलौता पुत्र विशाल मालीपुर चट्टी पर जूस बेचता था। उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। मां भी बीमार रहती हैं। नदी में छलांग लगाने से पूर्व भी विशाल ने वीडियो बना कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था। वीडियो वायरल करने के बाद रविवार को उसने नदी में छलांग लगा दी। 24 घंटे बाद सोमवार को एसडीआरएफ गोरखपुर की टीम व मईल देवरिया की पुलिस ने नदी से शव को खोज निकाला।
घटना स्थल मईल थाना क्षेत्र जिला देवरिया में है। इसलिए जो भी विधिक कार्रवाई होगी, वहीं से होगी। शव का पोस्टमार्टम भी देवरिया जिले में ही कराया जा रहा है और इसकी जानकारी विशाल के परिजनों को दे दी गई है। - आलोक गुप्ता, क्षेत्राधिकारी, रसड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें