फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदान: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित बहुद्देशीय सभागार में मुख्य कार्यक्रम हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने जनपदवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा, स्वच्छ लोकतंत्र के लिए हम सबका कर्तव्य है कि अपना मतदान जरूर करें।
विज्ञापन

कहा कि राष्ट्र के विकास में आपका मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जागरूक नागरिक होने के नाते हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि स्वयं के साथ अपने परिजन व आसपास के लोगों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। अधिक से अधिक मतदान करके हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि मतदान प्रतिशत के मामले में अपना जनपद प्रदेश में टॉप पर रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर संकल्प संस्था के आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता पर आधारित शानदार नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया। स्कूली बच्चों ने भी लघु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम सदर जुनैद अहमद, बीएसए शिवनारायण सिंह, अतुल तिवारी आदि रहे। वहीं बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कन्हैया राम, शीला देवी, ज्ञान्ती देवी, प्रियंका गुप्ता, पुष्पा देवी, देवेन्द्र पाल, विद्यावती, शबीला खातून, उमा देवी, ममता सिंह शामिल थीं। साथ ही 18 वर्ष पूरी करने के बाद नए मतदाता बने युवाओं को जिलाधिकारी ने इपिक कार्ड का वितरण किया।
मतदान के लिए पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ
बलिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद बलिया के समस्त थाना व कार्यालयों में मंगलवार को अधिकारी व कर्मचारियों को निर्वाचन में अपने मताधिकार के प्रयोग करने की पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए पुलिस लाइन में शपथ दिलाई। इस मौके पर समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मियों ने दिलाई शपथ
बलिया। टाउन पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम संस्था के प्रधानाचार्य इंजीनियर ब्रजभूषण, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रविशंकर तथा मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी निखिलेंद्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के शिक्षकों कर्मचारियों तथा एनसीसी कैडेटों को देशहित में जाति ,धर्म, संप्रदाय एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आप स्वयं मतदान करें एवं दूसरे को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें, इसकी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा, अनिल कुमार शर्मा, इंजीनियर राकेश कुमार यादव, डीएन सिंह, आलोक कुमार सिंह, पंकज वर्मा, रजनीकांत श्रीवास्तव, आशुतोष राय, अमित रंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, अंशुमान गौतम, राधेश्याम ,कृष्णा, सुमित, यश राज गुप्ता, विपुल वर्मा आदि रहे।
मत प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर
बैरिया। विधानसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। 48 प्रतिशत के औसत को हर हाल में 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंचाया जाएगा। ये बातें बैरिया के सहायक निर्वाचन अधिकारी व उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को बैरिया तहसील के सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। साथ ही तहसील के विभिन्न गांवों से आए मतदाताओं व छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। जिनकी उम्र मतदान योग्य नहीं है वह लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। तहसीलदार संजय सिंह ने बैरिया में महिला मतदाताओं की उल्लेखनीय संख्या बढ़ने पर संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि मतदान में भी हमें अव्वल आना है। कार्यक्रम को नायब तहसीलदार रजत सिंह सहित कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने संबोधित किया।
अधिक संख्या में मतदान को अपील
सिकंदरपुर। तहसील के सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक ने शपथ दिलाई। एसडीएम प्रशांत नायक ने तीन मार्च को अधिक से अधिक अपने अपने मतदान स्थल पर अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। 13 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार, उदय नरायन सिंह, जैनुद्दीन अंसारी, जनार्दन वर्मा, परवेज आलम, रितेश सिंह,अनिल वर्मा, मनोज यादव आदि रहे।
दिलाई शपथ, बीएलओ को किया सम्मानित
रसड़ा। तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने कहा कि बीएलओ एवं लेखपाल कठिन परिस्थितियों में काम कर मतदाता सूची का काम पूर्ण कर लिया है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग प्रलोभनों से मुक्त होकर निर्भीकता पूर्वक करना चाहिए। उन्होंने लेखपालों, बीएलओ, तहसील कर्मी एवं पैरा लीगल वालंटियर्स को शपथ दिलाई कि वे लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ शांति देवी, ममता देवी, गीता देवी, आरती, प्रीतम कुमार राव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शैलेश कुमार, श्याम कृष्ण गोयल, विक्रम बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, गोपालजी, जेपी गिरी, नमोनारायण, विनोद शर्मा, परविंदर शर्मा, राजेश शर्मा, विवेकानंद तिवारी, अशोक शर्मा, मीना अग्रवाल आदि रहे।
मत प्रतिशत बढ़ाने का किया आह्वान
चितबड़ागांव। जमुना राम महाविद्यालय पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र में मतदान बिना भय, दबाव, शांति से हो और पिछले मतदान की अपेक्षा प्रतिशत बढ़े। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। अबतक अधिकतम यहां लगभग 62 प्रतिशत मतदान का औसत रहा है, जिसे हर हाल में और ऊपर पहुंचाया जाएगा। विभिन्न गांवों से आए मतदाताओं व छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई गई।
वोट देने का बताया महत्व
पूर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम, सिकंदरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंगलवार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने लोकतंत्र में चुनाव एवं मतदान के महत्त्व को बताया। मुख्य वक्ता डॉ रघुनाथ शरण सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व पर व्यापक प्रकाश डालते हुए सभी मतदाताओं से मतदान का अनुरोध किया। इसके बाद अंजय कुमार भारती ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर संजीत यादव, आनंद कुमार गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, कनक वर्मा, मणि तिवारी, सत्यम भारती, प्रवेश कुमार, आदित्य चौधरी आदि रहे।
रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
बेल्थरारोड। मतदान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने के लिए मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने मतदान के लिए‘घर-घर अलख जगाएंगे, मतदान करने जाएंगे’ का नारा लगाया। साथ ही मतदान के लिए भी जागरूक किया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्त और तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने जूनियर हाईस्कूल परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रैली इमिलिया रोड, नवकापुरा, मालगोदाम रोड, रेलवे चौराहा से मुख्य बाजार होकर गंतव्य पर समाप्त हुई। इस दौरान विभन्न कार्यक्रम किया गया। इस दौरान एसडीएम गुप्त और बच्चों ने नगर के लोगों को मतदान का महत्व समझाया। रैली में डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, श्याम सुंदरी इंटर कॉलेज के स्काउट-गाइड की छात्राओं, कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की तरफ से देवेंद्र वर्मा ने एसडीएम गुप्त और तहसीलदार पांडेय को स्केच पेंटिंग द्वारा बनाया गया फोटो भेंट किया। इस मौके पर कृष्णानंद सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रभाकर तिवारी,, विनोद मौर्या, आनंद कुमार, विजय कुमार, जयप्रकाश यादव, चंद्रभान प्रताप, सुनील कुमार समेत विद्यालय परिवार मौजूद रहा। उधर, न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रबंधक सतीश दुबे ने मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदान के लिए छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें