फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के मालवीय थे मुरली बाबू : रामगोविंद

Thu, 17 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरली बाबू अपने समय के बहुत बड़े राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और वकील थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए जनपद के लोग उन्हें मालवीय के नाम पुकारते हैं। वह बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज को सही दिशा दे सकते हैं। ये बातें कबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी ने मुरली बाबू की 121वीं जयंती पर टाउन इंटर काॅलेज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि मंत्री चौधरी ने कहा कि मुरली बाबू ने जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाई थी, उसके चलते आज नगर में चार शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। इसमें टाउन डिग्री कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज, गुलाब देवी महाविद्यालय, गुलाब देवी इंटर कॉलेज, टाउन पालीटेक्निक स्कूल प्रमुख है।


बलिया के इन्हीं शिक्षण संस्थानों में हमने भी शिक्षा ग्रहण किया है। इस मौके पर मंत्री ने मुरली बाबू द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि मुरली बाबू एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने से लेकर शिक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया। जिसे हम नहीं भुला सकते हैं।
विज्ञापन



ऐसे महापुरुषों से हम जनप्रतिनिधियों को सीख लेने की जरूरत है। अगर हम उनके पदचिन्हों पर चलने का कार्य करते हैं तो उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। आज मुरली बाबू के शिक्षण संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। वहीं कई मेधावी छात्र देश में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।


इस मौके पर टाउन पालीटेक्निक के इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, सिविल सहित कई विभागों के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले अनीश प्रताप, मनीष मिश्र, विकास कुमार गुप्ता, नीलम भारती, अनिल कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया।


इस मौके पर टाउन एजुकेशनल सोसायटी के अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, टाउन पालीटेक्निक के प्राचार्य इंजी. एसके उपाध्याय, गुलाब देवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डा. विभा मालवीय, टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित सभी कॉलेजों के प्रबंध समिति के सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें