फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोजगार मेला 645 युवक-युवतियों का मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुसंधान व आरोग्य केंद्र पर सोमवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती के अवसर पर बृहद रोजगार मेला, किसान गोष्ठी के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता रहे। रोजगार मेला में 25 से अधिक कंपनियों द्वारा ढाई हजार युवक तथा युवतियों को योग्यता के आधार पर परीक्षण कर नियुक्ति पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 1185 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया उनमें 645 छात्रों को कंपनियों द्वारा रोजगार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपध्याय के प्रतिमा पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। इस दौरान आज का भारत युवा भारत है। जहां 75 करोड़ से अधिक युवक भारत के निर्माण में अपने-अपनी ऊर्जा के साथ लगे हुए हैं। गांव के युवकों को पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने हुनर तथा कौशल के अनुरूप काम की तलाश में लगे हुए हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए तकरीबन 25 कंपनियां जो ढाई हजार युवक और युवतियों की नियुक्ति विभिन्न योग्यता के आधार पर परीक्षण के बाद किया जा रहा है। जिसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा खादी ग्रामीण उद्योग विभाग के साथ ही जिला लघु उद्योग और सेवायोजन कार्यालय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। युवक तथा युवतियों ने उज्जवल भविष्य के लिए बढ़ चढ़कर अपने सहभागिता निभा रहे हैं। जिसके लिए पंडित दीनदयाल अनुसंधान केंद्र के संरक्षक अजय कुमार ने बलिया, गाजीपुर, मऊ ,आजमगढ़, बिहार सहित विभिन्न राज्यों और जनपदों के युवक और युवतियों को अपना अपना पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें