ऐतिहासिक ददरी मेले से पहले शुरू होने वाले नंदीग्राम पशु मेला एवं मीना बाजार लगाने के लिए नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नंदीग्राम में होने वाले व्यवस्था के बारे में नपा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद लक्ष्मण गुप्ता ने नंदी ग्राम पशु मेले के लिए जमीन को व्यवस्थित तरीके से वितरित करने का निर्देश दिया। कहा कि इस बार ददरी मेला का मीना नंदी ग्राम पशु मेला आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा।
व्यापारियों के सुविधा को देखते हुए पेयजल एवं सुरक्षा के प्रबंध इस बार और अधिक सुंदर तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से विधिवत बातचीत की। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य नपा कर्मी मौजूद रहे।