फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला के प्रवेश द्वारा और डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भृगु की तपोस्थली पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला के बिगड़ते स्वरूप व मुख्य मेला द्वार बंद किए जाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में वकीलों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य को सौंपकर भूमफियाओं द्वारा किए  जा रहे कब्जे पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि ददरी मेले के बिगड़ते स्वरूप को सही करने के लिए प्रशासन को आगेे आना चाहिए।


ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने बताया कि कि डूब क्षेत्र पहले से चिह्नित है जिसमें किसी प्रकार का स्थायी निर्माण नहीं कराया जा सकता। जबकि विगत कुछ सालों में भू-माफियों व भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त जमीन पर प्लाटिंग कर आवासीय क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जो पूरी तरह गैर कानूनी है।
विज्ञापन


कहा कि यही स्थिति रही तो भविष्य में ददरी मेला का अस्तित्व  समाप्त हो जाएगा। कहा कि डूब क्षेत्र में कराए जा रहे अवैध निर्माण को रोका जाना चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता कमलेश कुमार, मधुसूदन तिवारी, संजय गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, कुमार  विक्रम चौबे, राजेंद्र तिवारी, अजित कुमार सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता  मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें