फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2025: मोहल्ला गंधी से निकला मोहर्रम के चौथी का गोल, सैकड़ों लोग हुए शामिल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Tue, 01 Jul 2025 12:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Muharram 2025 : बलिया में मोहल्ला गंधी से मोहर्रम के चौथी का गोल निकला। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
Muharram 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहर्रम के 10 दिवसीय पर्व के क्रम में सोमवार रात बलिया में नगर के मोहल्ला गंधी से चौथी का गोल (जुलूस) निकाला गया। जुलूस में लाठी-डंडे से लैस मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसमें अन्य मोहल्ले की भी सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन


यह जुलूस मोहल्ला मोहर्रम कमेटी के सदर नजरुल बारी उर्फ बब्लू मास्टर के नेतृत्व में रात करीब 11 बजे इमाम चौक से निकला, जो भीखपुरा सहित अन्य पारंपरिक मार्गों से होते हुए मध्यरात्रि में बढ़ा और मोहल्ला स्थित दरगाह मैदान में पहुंचा। 

जुलूस के दौरान नातख्वानों की टोलियां मर्सिया पढ़ती रहीं, वहीं विभिन्न स्थानों पर पारंगत कलाकारों ने लाठी, गदक्का और अन्य पारंपरिक अस्त्र कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर लोगों की तालियां बटोरीं। मार्ग के दोनों ओर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया "झूला गेट" लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दरगाह मैदान में कुछ समय विश्राम के पश्चात जुलूस पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटकर समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर सैयद डॉ. मिन्हाजुद्दीन अजमली, जफर अजमली, कारी फिरोज, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, खुर्शीद नेता, फैजी अंसारी, रईस अहमद, राकेश यादव, राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। एडिशनल एसपी अनिल झा, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी पूरी रात जुलूस के साथ डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें