फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जिला अस्पताल में पीआईसीयू के लिए दिए 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट के लिए सांसद निधि से 40 लाख रुपये दिए हैं। जिससे बच्चों के इलाज व देखरेख के लिए जिला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी सांसद मस्त ने बुधवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इसके लिए जल्दी कार्य योजना पूरा किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया है। सांसद ने कहा बच्चों को सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। सांसद मस्त ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 83 लाख रुपये व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में 60 लाख रुपये दिए गए हैं। दोनों जगह जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू हो जाएगा। संसदीय क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, होम्योपैथी व आयुर्वेदिक अस्पतालों पर भी संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे आम लोगों को किसी भी परिस्थिति में समुचित इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें