फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में मानक का नहीं होने दिया जाएगा उल्लंघन:मस्त

विज्ञापन
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि एनएच 31 का सुदृढ़ीकरण मानक के अनुसार होगा। सरकारी धन के एक पैसे का भी अपव्यय नहीं होने दिया जाएगा। इस कार्य पर मेरा ध्यान है। एनएचआई हो या संबंधित ठेकेदार किसी को भी मानक के विपरीत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। सांसद शुक्रवार को बैरिया में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा दायित्व है कि मैं सरकारी काम में मानक का उल्लंघन और धन का लूटखसोट नहीं होने दूं और इस दायित्व का निर्वहन 1991 से आज तक पूरी निष्ठा के साथ करता रहा हूं। चार बार सांसद के रूप में जनता जनार्दन की सेवा का मौका मिला है। इससे पहले मैं तीन बार भदोही का सांसद था इस बार अपने गृह जनपद बलिया से हूं। कहीं भी सरकारी धन का लूटखसोट न करने दिया हूं ना करने दूंगा। सांसद ने आम लोगों का आह्वान किया कि वह भी सरकारी कार्यों पर नजर रखें। उन्हें लगता हो कि किसी भी कार्य में मानक का उल्लंघन हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही मुझे भी बताएं, जनप्रतिनिधि होने के नाते यह भरोसा देता हूं कि विकास कार्यों में धांधली नहीं होने दी जाएगी। कहा कि हमारी सरकार की सभी योजनाएं पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हैं। इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए। भ्रष्टाचार और अनियमितता को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें