फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बेल्थरारोड कस्बा में श्रीराम मंदिर निर्माण को ल? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरा रोड। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाभियान के तहत शनिवार को अपराह्न राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे चौराहा स्थित मानस मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात गंतव्य पर समाप्त हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। आरएसएस के विभाग प्रमुख श्रीप्रकाश ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में समस्त हिंदू समाज की भागीदारी गौरव की बात है। इसी उद्देश्य से 15 जनवरी से 14 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हिंदू समाज की भागीदारी होगी। इसके तहत, हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए अंशदान संग्रह किया जाएगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी यह समझ सके कि राम मंदिर निर्माण में हमारे पूर्वजों का भी योगदान रहा है, जो गौरव और स्वाभिमान की बात होगी। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, अभियान प्रमुख आदित्य नारायण, सतीश राव अंजय, रजत गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, प्रमोद सिंह, संजय पांडेय, उपेंद्र गुप्ता, चंद्रभूषण वर्मा, अजय पटेल, अमित जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें