फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के समक्ष रेलवे श्रमिकों ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की ओर से सांसद श्रमिक संवाद का कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंत्री विशेश्वर राय ने कहा कि सरकार के 100 दिनों के एक्शन प्लान में निगमीकरण-निजीकरण के कारण कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारी पूरी उर्जा से रेल सेवा करने के बावजूद अपने को ठगा महसूस कर रहा है। नीतियों में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण कर्मचारियों में अविश्वास व्याप्त है। कहा कि कर्मियों की मुख्य मांग पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली है। कायाकल्प कमेटी में मान्यता प्राप्त संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारी हितों के विरुद्ध निर्माण से कर्मचारी दिशाहीन महसूस कर रहा है। उन्होंने सांसद के माध्यम से श्रमिकों का पक्ष भारत सरकार के समक्ष रखने का आह्वान किया। मंडल मंत्री अरविंद कुमार ने मंडल की समस्याओं रखते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन कार्य बढ़ता जा रहा है गाड़ियां बढ़ती जा रही हैंसुरक्षा पुख्ता करने का दावा किया जा रहा है जबकि सुरक्षा के पद 25 से 30 प्रतिशत रिक्त हैं। इसके अलावा कर्मच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें