फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सांसद ने बिजली अव्यवस्था पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच विद्युत व्यवस्था फेल हो जाने से लोग परेशान हैं और सरकार को इसकी सुधि नहीं है। शनिवार को सांसद विद्यार्थी ने कहा कि इस समय गर्मी के मौसम में जनता को बिजली की जरूरत होती है, लेकिन समय रहते सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई। कम क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहे हैं। जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने में महीनों लग जा रहे हैं। कई स्थानों पर बदले गए ट्रांसफाॅर्मर दो दिन बाद फिर जल जाते हैं। अघोषित विद्युत कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, विद्युत के अभाव में किसान खरीफ फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें