फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 12 दुकानदारों पर 15 सौ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका की ओर से 13 जून से शहर में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान-4.0 का शुभारंभ किया गया। इसके तहत शनिवार को चले महाअभियान के तहत 12 दुकानदारों पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शहर में 13 से 30 जून के मध्य आरंभ एवं एक से 12 जुलाई तक प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान-4.0 चलाया जा रहा है। महाअभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई। जबकि शनिवार को चौक स्टेशन रोड और शहीद पार्क के चारों तरफ प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान चलाया गया और जुर्माने की कार्यवाही की गई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने बताया कि शासन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन कर दिया गया है, फिर भी लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। जिसका सीधा प्रभाव हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। उन्होंने नगर के सभी दुकानदार और आम जनता से आह्वान किया है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। अभियान में प्रवीन कुमार, रूपेश, धनु और नपा के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें