फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेले का सांसद व परिवहन मंत्री ने अलग-अलग किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के नंदी ग्राम में मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें खास यह रहा कि सांसद व परिवहन मंत्री ने अलग-अलग समय पर मेले का भूमि पूजन किया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

मेले का भूमि पूजन दो बार टलने के बाद चार बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सपा के बलिया लोस सीट के सांसद सनातन पांडेय ने भूमि पूजन किया। इसके बाद विलंब से पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डीएम प्रवीण लक्षकार, एसपी विक्रांत वीर, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन व चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के साथ भूमि पूजन किया। मंत्री ने कहा कि मेले का पौराणिक इतिहास है। इसमें सभी का अधिकार है। सांसद के भूमि पूजन के सवाल पर कहा कि वह विद्वान हैं। उनके साथ करता तो और बेहतर होता। उन्होंने जो किया है, वह सब ठीक है। वह देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठते हैं। इस मौके नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।
उधर, सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि मुझे दो बार समय दिया गया। पंडित ने बताया कि मुहूर्त चार बजे तक है। ऐसे में भूमि पूजन निर्धारित समय पर करना जरूरी था। रात के अंधेरे में भूमि पूजन नहीं होता है। ये लोग धर्म के नाम पर पाखंड करते हैं। इस मौके पर हिमांशु त्रिपाठी, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें