फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

Tue, 22 Aug 2017 11:19 PM IST
ballia
विज्ञापन
बेरुवारबारी ब्लाक पर धरने पर बैठे रोजगार सेवक। - फोटो : ballia
विज्ञापन
ब्लाक के रोजगार सेवकों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। रोजगार सेवकों का मानदेय पिछले दो वर्षों से बकाया है। जिससे नाराज रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर हाथ पर काली पट्टी बांध कर ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। इस धरने से जिला प्रसाशन पर कोई असर नहीं देख रोजगार सेवक दूसरे दिन भी धरने पर है।   रोजगार सेवकों का आरोप है कि खाते में पैसा होने के बावजूद भी ब्लाक में कार्यरत लेखाकार द्वारा पैसे की  मांग की जा रही है। रसरकार बदलने के बाद भी भष्ट्राचार मुक्त प्रदेश बनाने की मनसा को असफल करने में लेखाकार जैसे लोग ही लगे हुए है।
विज्ञापन


 रोजगार सेवकों ने कहा कि जब तक हम लोगों का भुगतान व  लेखाकार का तबादला नहीं हो जाता तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। खंड विकास अधिकारी बेरूवारबारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे संज्ञान में दो तीन महीने का भुगतान बाकी है जो एक दो दिन में मिल जाएगा।संतोष पाण्डेय, अनूप कुमार सिंह, मु.शाहनवाज, उमेश सिंह तोमर, माया पाण्डे, राजमती देवी, सुमन देवी, उर्मिला, डब्लू साह, आदि दर्जनों रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें