फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के मनियर इंटर कॉलेज के पास स्थित केनरा बैंक शाखा के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग।
विज्ञापन

घायल की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा निवासी कल्लू राजभर (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
घायल युवक के जेब से हरेराम यादव की लिफ्टिंग मशीन का एक विजिटिंग कार्ड मिला, जिसके आधार पर संपर्क कर उसकी पहचान की गई। बताया गया कि कल्लू राजभर ढलाई कार्य में प्रयुक्त लिफ्टिंग मशीन पर काम करता है और कार्य के सिलसिले में मनियर आया था। थानाध्यक्ष मनियर अजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। चार पहिया वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें