फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वक्त कलेजे के साथ की रहती है चाहत

Sat, 07 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मदर्स डे
विज्ञापन
बच्चों की परवरिश में मां कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। उनका सपना होता है कि हर वक्त बच्चों को उनका साथ मिले। ऐसे में गृहणियां दिनभर अपने नौनिहालों की देखभाल में अपने आप को खपा देती हैं, लेकिन इससे इतर बच्चों के लालन पालन में कामकाजी महिलाओं को बड़े दर्द से गुजरना पड़ता है। घर-परिवार में सबके होने के बाद भी बच्चों की परवरिश को लेकर जो टीस पनपती है उसका बखान शब्दों से कर पाना सम्भव नहीं है।
विज्ञापन


कामकाजी महिलाओं पर दोहरा बोझ होता है। परिवार और काम के बीच बच्चे की परवरिश प्राथमिकता होती है। ऐसे में एक कामकाजी मां के दर्द को सिर्फ महसूस किया जा सकता है। डा. सत्यभामा राय पत्नी धीरज राय के दर्द का केवल एहसास भर ही किया जा सकता है। दोनों शिक्षक हैं। ऐसे मेें अपने पैरों पर चलने का प्रयास कर रहा उनका लाडला दादा-दादी के पास मां का इंतजार करता रहता है। सत्यभामा का कहना है कि वह दिनभर स्कूल में रहते हैं लेकिन ऐसे में दिल कभी नहीं मानता है तो बच्चे को स्कूल भी ले जाती हूं। उस समय बड़ी विचित्र समस्या आ जाती है जब बच्चा आंचल पकड़कर रोने लगता है।

उध्‍ार, नगर स्थित दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल में मदर्स-डे पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रत्येक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग पेंटिंग, पोस्टर, कार्ड बनाकर प्रस्तुत किया। इसमें सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में गोष्ठी की गई। मदर्स-डे पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रबंधक शाहिद ने कहा कि मातृ शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है, जो बच्चों को ऊर्जा प्रदान करती है। मां बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है।
विज्ञापन


उसके बताए रास्ते पर चलकर बच्चे किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। प्रधानाचार्य उषा तिवारी ने मां की महिमा का बखान किया। कहा कि हम मां से ही सीखने की शुरुआत करते हैं। उसके बाद ही स्कूल के शिक्षक व गुरुजन हमें कुछ सिखाते हैं, पढ़ाते हैं। इस मौके पर शमीमा खां, ममता राय, नीलम, नासेहा, सेफाली, अल्का श्रीवास्तव, अन्नू, अंशिका, दीक्षा, नंदिनी, हर्षिता, अदितांश, प्रिया, अनुष्का, आंचल, रीतिका, आकृति, कृतिका मिश्रा, अन्नू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें