फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने की मार्निंग कोर्ट की वकालत

Thu, 30 Apr 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में विभिन्न बार संगठनों की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने मार्निंग कोर्ट की जोरदार वकालत की। कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि यदि एक मई से मार्निंग कोर्ट नहीं किया गया तो वह न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मार्निंग कोर्ट के मुद्दे पर अधिवक्ताओं को अपनी एकजुटता दिखानी होगी। तभी मांगंे पूरी हो सकेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी सिंह ने कहा कि वकीलों की मांग पूरी तरह जायज है।

क्रिमिनल बार के पूर्व अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में कई दशक से मई व जून माह में कोर्ट को मार्निंग कर दिया जाता था। लेकिन विगत वर्षों से इसे नजरंदाज किया जा रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता जयप्रकाश उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, लल्लन सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अखिलेश, नवीन सिंह, सुनील, प्रमोद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें