फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कुत्ता काटने से जख्मी होकर रोज अस्पताल पहुंच रहे सौ से अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में रोज सरकारी अस्पतालों में कुत्ता, बंदर, बिल्ली व सियार के काटने के 120 से ऊपर मरीज रेबीज के इंजेक्शन लगवाने आते हैं। इसमें 90 फीसदी मरीज सिर्फ कुत्ता काटने के होते हैं। सरकारी आकड़े की माने तो पिछले दो वर्षों में एक भी मरीज की मौत रेबीज के कारण नहीं हुई है। जनवरी से जुलाई 31 तक 19420 लोगों को एआरवी लगाया गया। जिला अस्पताल से लेकर 20 सीएचसी व 11 पीएचसी पर एआरवी की 2365 से अधिक वॉयल मौजूद हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने और प्रजनन काल चलने के कारण इस समय कुत्ते उग्र हो गए हैं। कुत्ते राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर जख्मी कर रहे हैं। जख्म गहरा होने पर प्रतिदिन शहर से लेकर देहात क्षेत्रों से आरआईजी (रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन) लगवाने के लिए 50 से 60 लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बिहार व गाजीपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग भी आते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 57 लोगों के सामान्य जख्म होने पर एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगाई गई। साथ ही जख्म गहरा होने पर 13 लोग आरआईजी लगवाने पहुंचे। रेबीज से संक्रमित जानवर के काटने पर मरीजों को इम्युनोग्लोबुलिन की दो से तीन डोज हर महीने लगती है। इन दिनों शहर से लेकर देहात की गलियों में खूंखार कुत्ते घूम रहे हैं। कुत्तों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खूंखार कुत्ते राह चलते लोगों पर हमलाकर दे रहे हैं।
000

जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी प पीएचसी पर एआरवी व आरआईजी मौजूद है। कुत्ता, बंदर, बिल्ली व सियार काटने से जख्मी होकर आने वाले मरीजों को एआरवी लगाया जाता है। जिले के 32 अस्पतालों के स्टॉक में 2365 से अधिक एआरवी मौजूद है। - डॉ. संजीव वर्मन, सीएमओ बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें