फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज ददरी मेले में 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार ऑवला की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। महर्षि भृगु की धरती पर लगे ऐतिहासिक ददरी मेले में धीरे-धीरे रौनक आ रही है। शनिवार को दोपहर बाद मेले में लोगों की भीड़भाड़ दिखी। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि मेले में संडे को 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए पुलिसकर्मियों को चार चौराहों पर लगाया गया है। मेला मार्ग में आने व जाने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर मोड़ पर व्यवस्था चौकस रहेगी।
इधर, मेले में शनिवार की भीड़ को देखते हुए व्यापारी प्रसन्न दिखाई दिए। लोगों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही जलेबी व चाट का आनंद लिया। मेले में सफाई व्यवस्था को लेकर नपा ईओ सुभाष कुमार लगातार निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

नींबू की बढ़ी मांग, बिक रहा 150 से 300 रुपये में 100 : ददरी मेला में आने वाले लोग आचार के लिए नींबू की खरीदारी जरूर करते हैं। मेले में नींबू व आंवला की दुकानें सजी हैं। 150 से 300 रुपये में 100 नींबू बिके। वहीं आंवला खरीदने के लिए महिलाएं जुटी रहीं।

ददरी मेला के मीना बाजार ऑवला की खरीदारी करते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें