फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सामूहिक विवाह में शामिल होंगे 300 से ज्यादा जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के पॉलिटेक्निक काॅलेज के मैदान पर तीन नवंबर को 300 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बाॅयोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही दूल्हा व दुल्हन को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक आए करीब 300 आवेदनों को ब्लाॅकों पर सत्यापन के लिए भेजा जा रहा है। शासन की तरफ से जिले में 1390 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है।
इधर, डीएम ने हर ग्राम पंचायत से एक शादी का आवेदन कराने का निर्देश सचिवों को दिया गया है। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर आवेदन की कमी ने प्रशासन की परेशानी को बढ़ा दिया है। आवेदन कम होने से कार्यक्रम का आयोजन को संशय बना हुआ था।
इधर, डीएम ने सामूहिक विवाह योजना की तिथि की घोषणा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों से एक-एक पात्र का आवेदन कराने का निर्देश सभी सचिवों को दिया है। जिले में 940 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

एक-एक आवेदन होने से इसकी संख्या काफी अच्छी हो जएगी। समाज कल्याण विभाग की तरफ से शादी आयोजन को लेकर टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शादी समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। आनलाइन पात्रों का सत्यापन करीब-करीब पूरा हो गया है। पात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होने का पूरा अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें